LOGIN / REGISTER
Wednesday, September 23, 2026
Home » भिलाई के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का आरोप, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

भिलाई के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का आरोप, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

by wiew chhattisgarh

भिलाई। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मौके से मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि जुनवानी के ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

 

मैनेजर और महिला दलाल पर गंभीर आरोप…

 

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी के संबंध में यह जानकारी सामने आई कि वह कथित तौर पर पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत पर महिला दलाल के रूप में लड़कियां उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है।

 

पुलिस ने मौके से ग्राहकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी पकड़ा, जिसके बाद कुल 9 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

करीब 4 लाख रुपये के 19 मोबाइल जब्त…

 

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए हैं। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

 

पुलिस ने ग्राहकों एवं कथित रूप से देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, कुछ अन्य दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किए जाने की जानकारी दी है।

 

इन धाराओं के तहत कार्रवाई…

 

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम…

 

1. तनय सोनी, 23 वर्ष

2. हेमा सिंह उर्फ प्रीत, 32 वर्ष

3. रूपेन्द्र जंघेल, 39 वर्ष

4. रितिक सोनी, 26 वर्ष

5. दिनेन्द्र कुमार सोनी, 27 वर्ष

6. हेमंत सिन्हा, 28 वर्ष

7. अविनाश शर्मा उर्फ अभी, 32 वर्ष

8. आनंद कुमार, 31 वर्ष

9. अरुण पाण्डेय, 24 वर्ष

 

पुलिस ने बताया कि मामले में जब्त मोबाइल फोन, नगदी, दस्तावेज और अन्य सामग्री के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

You may also like