LOGIN / REGISTER
Wednesday, September 23, 2026
Home » स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में सख्ती, 43 चेकिंग पॉइंट पर पुलिस की नजर

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में सख्ती, 43 चेकिंग पॉइंट पर पुलिस की नजर

by wiew chhattisgarh

15 अगस्त से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: तीनों जोन में 43 जगहों पर नाकेबंदी, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच

 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अपराधों की रोकथाम और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन में व्यापक नाकेबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

रविवार रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 43 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और बाहरी आगंतुकों का सत्यापन किया जा रहा है।

 

तीनों जोन में पुलिस की सघन चेकिंग…

 

मध्य जोन में 14 चेकिंग पॉइंट

 

मध्य जोन के अंतर्गत थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्रनगर और तेलीबांधा क्षेत्रों में कुल 14 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

प्रमुख स्थान: चांदनी चौक, कोतवाली चौक, जयस्तम्भ चौक, मोतीबाग के पास मजार चौक, मरही माता मंदिर चौक, शारदा चौक, तेलघानी नाका, सेलिब्रेशन होटल के सामने, गोवर्धन चौक, भाटिया नर्सिंग होम के पास, लाल चौक, राम जानकी मंदिर चौक, फूंडहर चौक और अग्रसेन चौक।

 

नॉर्थ जोन में 11 चेकिंग पॉइंट…

 

नॉर्थ जोन में खमतराई, पंडरी, खमारडीह, उरला, गुड़ियारी थाना क्षेत्र और रामनगर चौकी में कुल 11 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

 

यहां खमतराई चौक, बंजारी चौक, थाना पंडरी के सामने, विज्ञान केंद्र के पास, खमारडीह चौक, शंकर नगर चौक, कनहेरा चौक, सिंघानिया चौक, भारत माता चौक, पड़ाव और कबीर चौक पर वाहनों की जांच की जा रही है।

 

पश्चिम जोन में 18 चेकिंग पॉइंट…

 

पश्चिम जोन में सबसे ज्यादा 18 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। आजाद चौक, राजेंद्र नगर, पुरानी बस्ती, DD नगर, आमानाका, सरस्वती नगर, टिकरापारा, कबीर नगर और मुजगहन थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है।

 

प्रमुख चेकिंग स्थानों में भैंसथान, लालपुर चौक, PWD ब्रिज के नीचे, लाखेनगर चौक, भाठागांव, महादेवघाट, गोल चौक, टाटीबंध चौक, मोहबाबाजार, NIT के सामने, जगन्नाथ चौक, बस स्टैंड के पास, कमल होटल के पास, अंबेडकर चौक, मुजगहन थाना और एक्सप्रेस-वे धमतरी रोड शामिल हैं।

 

बिना नंबर और संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर…

 

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना नंबर वाले वाहनों, संदिग्ध नंबर प्लेट, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही बाहरी आगंतुकों और संदिग्ध वाहनों का सत्यापन भी किया जा रहा है।

 

पुलिस का कहना है कि आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

रायपुर पुलिस की अपील…

 

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई है।

 

कुल 43 चेकिंग पॉइंट पर पुलिस की नजर — स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त।

You may also like