LOGIN / REGISTER
Wednesday, September 23, 2026
Home » रायपुर में 1 हफ्ते में 6 हत्याओं से हड़कंप, कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल; 6 साल में 404 मर्डर

रायपुर में 1 हफ्ते में 6 हत्याओं से हड़कंप, कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल; 6 साल में 404 मर्डर

by wiew chhattisgarh

राजधानी रायपुर में पिछले एक हफ्ते में करीब 6 हत्या की वारदातें सामने आने के बाद शहर में कानून व्यवस्था पर कई बडे सवाल खडे हो रहे है…पिछले 01 हफ्ते में रायपुर कमिश्नरेट के 3 थानो और रायपुर ग्रामीण के 01 थाना इलाके में कुल 06 हत्या की वारदाते सामने आई है जिनमें खमतराई थाना इलाके में 02 मुजगहन थाना इलाके में 01, अभनपुर थाना क्षेत्र में 01, सरस्वती नगर थाना में 01 और आमानाका थाना इलाके में 01 समेत 06 हत्याओ की वारदाते हुई है…अगर इन हत्याओ की सिलसिलेवार बात करें तो सबसे पहले

 

पहली वारदात…

रायपुर कमिश्नरेट के मुजगहन थाना इलाके में 01 जुलाई को लिवइन में रहने वाली कांकेर की आदिवासी छात्रा भारती नेताम की गला दबाकर हत्या की गई जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी मृतका को चरित्र शंका के चलते मारपीट करता था जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस ने मृतका के प्रेमी सावंत बघेल को गिरफ्तार करके जेल भेजा है…

 

दुसरी वारदात…

 

वही दुसरी वारदात 04 अगस्त को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के अभनपुर थाना इलाके में हुई जहां टोकरो गांव के एक तालाब में चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई… मृतक की पहचान बरगढ़ (ओडिशा) निवासी परमेश्वर सिदार 30 साल के रूप में हुई गले पर चोट के निशान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी तिजियाबाई सिदार ने ही पति के द्वारा चरित्र शंका करने से परेशान होकर साथ ही घटना दिनांक को रात में देखा कि मृतक पति उसकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा है जिसको देखकर पत्नी आगबबुला हो गई और पहनी हुई साडी के पल्लू से अपने पति का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और शव को तालाब किनारे फेंक दिया…पुलिस ने आरोपिया पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…

 

तीसरी वारदात…

 

हत्या की तीसरी वारदात 05 अगस्त को रायपुर कमिश्नरेट के खमतराई थाना इलाके के WRS कॉलोनी में सामने आई जहां एक युवती का शव तालाब में तैरता मिला जांच में जुटी पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती की नंदनी जैन निवासी टिकरापारा इलाके के रूप में पहचान होने के बाद युवती के मोबाइल से खुलासा हुआ कि 04 साल से प्रेम संबंध रखने वाले प्रेमी करण तांडी ने अपनी ही प्रेमिका के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और उसके शव को तालाब में फेंककर फरार हो गया…पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रेमी करण मृतका के चरित्र पर संदेह करता था और घटना दिनांक को युवती से मिलने WRS कॉलोनी स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत के पास सुनसान इलाके में बुलाकर हत्या को अंजाम दिया…फिलहाल खमतराई थाना पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर निवासी आरोपी करण तांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…

 

चौथी वारदात…

 

वही हत्या की चौथी वारदात 08 अगस्त को रायपुर कमिश्नरेट के सरस्वती नगर थाना इलाके में सामने आई जहां आपसी रंजिश के चलते महेश धृतलहरे पर जानलेवा हमला किया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई…पुलिस ने पुरे मामले में पाया कि 07-08अगस्त की दरम्यानी रात को सतनामी पारा कोटा में आपसी विवाद को लेकर तुषार महिधर उर्फ बाउ औऱ सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका द्वारा मृतक महेश धृतलहरे की हत्या करने की नियत से राड और डंडों से जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान महेश की मौत हो गई…जिसके बाद हरकत में आई सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आरोपी तुषार महिधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…

 

पांचवी वारदात…

 

वही हत्या की पांचवी वारदात 08 अगस्त को ही खमतराई थाना इलाके में सामने आई जहां रावाभाठा स्थित बांधा मैदान में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई…मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 22–23 वर्षीय पवन टंड़न के रूप की है…जांच में खुलासा हुआ कि मृतक पवन टंडन 5 अगस्त से लापता था और करीब चार दिनों से घर नहीं लौटा था जिसकी परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी…इसी बीच रावाभाठा के बांधा मैदान में कंक्रीट कल्वर्ट और पानी के पाइप के पास शव मिलने की जानकारी सामने आई आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पाइप के अंदर छिपाया गया था…घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी है, वही खमतराई थाना पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है और पूरे मामले का जल्द खुलासा करेगी…

 

छटवी वारदात…

 

इसके अलावा हत्या की छटवी वारदात 08 अगस्त शनिवार को ही रायपुर कमिश्नरेट के आमानाका थाना इलाके में सामने आई है जहां रेल्वे पटरी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई…युवक के शरीर पर कई चोट के निशान दिखने से हत्या की आशंका ज्यादा लग रही है लेकिन पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है…फिलहाल आमानाका थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात युवक की पहचान में जुटी हुई है…

 

इसके अलावा रायपुर जिले में पिछले 6 सालो में अबतक 404 हत्या की वारदाते सामने आई है…इन हत्याओ की सालाना सिलसिलेवार बात करते तो साल 2021 में 65,2022 में 75,2023 में 63,2024 में 78, 2025 में 92 और साल 2026 में अबतक 31 हत्याओ की सनसनीखेज वारदाते सामने आ चुकी है !

You may also like