LOGIN / REGISTER
Wednesday, September 23, 2026
Home » खमतराई में युवक की हत्या का खुलासा, चंद घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार

खमतराई में युवक की हत्या का खुलासा, चंद घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार

by wiew chhattisgarh

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, पवन टंडन की हत्या के बाद शव सीमेंट पाइप में छिपाया; पुलिस ने आरोपियों से हथियार और कपड़े किए जब्त

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान पवन टंडन के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की रात बंजारी नगर, रावांभाठा क्षेत्र में बांधा तालाब के पास पवन टंडन और आरोपी एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पवन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

हत्या के बाद शव पाइप में छिपाया…

 

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर एक सीमेंट पाइप के अंदर छिपा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शव को बरामद किया। इसके बाद परिजनों से शव की पहचान कराई गई।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार…

 

पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

 

– समीर खान (19 वर्ष)

– प्रकाश यादव उर्फ दादु (18 वर्ष)

– सूरज यादव (19 वर्ष)

 

के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल रॉड, सीमेंट-कंक्रीट का टुकड़ा और आरोपियों के कपड़े भी जब्त किए हैं।

 

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज…

 

खमतराई पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

नोट: पुलिस के अनुसार सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगा।

You may also like