LOGIN / REGISTER
Wednesday, September 23, 2026
Home » रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, गोलबाजार पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बरामद की

रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, गोलबाजार पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बरामद की

by wiew chhattisgarh

रायपुर | 28 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में गोलबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई Honda Activa क्रमांक CG-04-MB-2784 बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।

दुकान के सामने खड़ी एक्टिवा हुई चोरी…

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी भरत लाल साहू उर्फ दीपक साहू ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को उसने अपनी Honda Activa को जी ब्लॉक, मकान नंबर 24, राजीव आवास के सामने लॉक करके खड़ा किया था और दुकान के अंदर चला गया था।

कुछ देर बाद वापस लौटने पर एक्टिवा मौके से गायब मिली। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो चुका था। शिकायत के आधार पर गोलबाजार पुलिस ने अपराध क्रमांक 125/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से आरोपी तक पहुंची पुलिस…

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और अन्य माध्यमों से भी आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम को चोरी की एक्टिवा और आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तुषार विश्वकर्मा को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी की एक्टिवा बरामद…

पुलिस ने आरोपी तुषार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की Honda Activa CG-04-MB-2784 बरामद की। बरामद वाहन की कीमत करीब 10,000 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी

तुषार विश्वकर्मा, पिता कुंदन विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी शीतला माता मंदिर के पास, शास्त्री बाजार लोहार गली, थाना गोलबाजार, रायपुर।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका…

इस पूरी कार्रवाई में परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अमित कोसमा, थाना प्रभारी गोलबाजार, सउनि मुकेश यदु, प्र.आर. 1755 विवेक निराला, आर. 1545 संदीप सिंह, आर. 850 दीपक ध्रुव और आर. 902 मनोज बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नोट: यह खबर रायपुर कमिश्नरेट की दिनांक 27 अगस्त 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर तैयार की गई है।

You may also like